रामपुर। विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से एक लाख की ठगी हो गई। इस मामले में पीड़ितों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है। स्वार थाना क्षेत्र के गांव सिमोदिया निवासी मोहम्मद इमरान और रजा नगर निवासी नाजिम ने एसपी को पत्र देकर कहा कि हम लोग कुबैत जाना चाहते थे। इसके दढ़ियाल में विदेश भेजने के नाम पर खुले गए कार्यालय से संपर्क किया। वहां वीजा और पासपोर्ट बनवाने के लिए दोनों ने एक लाख रुपये दे दिए। उसके बाद वह दफ्तर बंद करके वहां स चला गया। काफी तलाश की लेकिन उसका पता नही चल सका। बाद में इस मामले में थाने में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हो सकी। पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है।