फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में गणेश महोत्सव में उमड़ रहा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गणेशोत्सव की धूम मची है। गणेश प्रतिमा स्थापित करने के बाद पूजन अर्चन के बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम जारी है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के अलीनगर में गणेशोत्सव के पहले दिन गुरुवार की रात जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए वहीं शुक्रवार को भंडारा आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दिन भर गणेश भगवान के जयकारे लगते रहे। इसी तरह चकिया नगर के गांधी पार्क में बाबा भूतनाथ सेवा समिति तथा जन चेतना समिति नई बस्ती की ओर से गणेश पूजा समारोह जारी हैं। गांधी पार्क में भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। दोनों प्रतिमाओ की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनका पूजन-अर्चन जारी है। गणेश पूजनोत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। गुरूवार की रात को पार्क में भगवान गणेश की मार्बल की प्रतिमा की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई। तब से लेकर अब तक मूर्ति की आरती के साथ ही भजन कीर्तन का दौर जारी हैं। वही वार्ड नंबर 9 की नई बस्ती में स्थापित मुर्ति पर भी धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है। इन प्रतिमा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। गणेश पूजा समारोह को देखने के लिए गांधी पार्क एवं नई बस्ती में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के लोग लगातार उमड़ रहे हैं। दूसरी तर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें