फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का आरोप है कि पास के ही रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है ।उसी के चलते आरोपी लोग मौका पाकर दो माह पहले उसके घर में घुस गए जहां दो लोगों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूूहिक दुष्कर्म किया। साथ में आए लोगों ने विरोध करने पर पीट दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में महिला थाने चली गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। उसने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की। आदेश के बाद गंज पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें