फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीमनगर क्षेत्र में गर्भवती विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीमनगर क्षेत्र में विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर दी गई। इस मामले की रिपोर्ट पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खंडिया गांव निवासी मुस्तकीम का निकाह भोट थाना क्षेत्र के कोयला गांव निवासी शहनाज से सवा साल पहले हुई थी। वह गर्भवती हो गई थी। मंगलवार की शाम को उसको प्रसव पीड़ा हुई,जिसके बाद परिवार के लोग एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए,जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया,लेकिन परिवार के लोग विवाहिता को टांडा बादली के एक नर्सिंग होम में ले गए,जहां उसकी हालत और बिगड़ गई और फिर कुछ ही देर में मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर वापस घर ले आए। इस बीच मायके वाले भी यहां पहुंच गए,जहां पर मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया और दहेज की खातिर हत्या कर देने का आरोप लगाया। दहेज की खातिर हत्या कर देने की तहरीर भी मायके वालों ने अजीमनगर थाने पहुंचकर दी। विवाहिता के भाई की ओर से इस मामले में पति मुस्तकीम के साथ ही सास, ससुर व ममेरे ससुर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसओ कुलदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें