मकान से नगदी व आभूषण चोरी
सिरसा।
कीर्तिनगर क्षेत्र में एक मकान से अज्ञात चोर ताले तोड़कर 21/22 मई की रात्रि को नगदी व आभूषण चुरा ले गए। सुबह मकान मालिक को घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में कीर्तिनगर निवासी अनुगज ने बताया कि 21 मई की रात्रि को वे रोजाना की भांति खाना खाकर सो गए। देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने मकान में दस्तक दी और मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखी करीब 10500 रुपये की नगदी व 10 हजार रुपये के आभूषण चुरा ले गए। सुबह जब वे उठे तो मकान में सामान बिखरा पड़ा था। जब सामान संभाला गया तो नगदी व आभूषण गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।