फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करके चौबीस लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। धोखाधड़ी करके कारोबारी से 24 लाख रुपये हड़प लेने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने दिल्ली की तीन महिलाओं सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजोड़ी टोला निवासी आकिल रजा खां जरी का कारोबार करते है। इनकी कुछ माह पहले दिल्ली के रहने वाली महिला रतना सिंह से संपर्क हुआ था।उसके बाद यह लोग सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बने जौहर लेन में आ गए थे। उसके बाद आकिल रजा खां से जरी के कारोबार में लगाने के लिए 24 लाख रुपये उधार ले लिए थे। उसके बाद यह लोग यहां से चले गए थे। बाद में पीड़ित कुछ समय के बाद अपने रुपये मांगने शुुरू कर दिया लेकिन यह लोग टाल मटोल करते रहे। बाद में काफी परेशान हो जाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे डाली। उसके बाद वह सिविल लाइंस थाने पहुंच गया लेकिन शिकायत के आधार पर कोई कार्रवाई नही हो सकी। उसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आर के पुुरम नई दिल्ली की रहने वाली रतना सिंह, नंदी सिंह, विदिया सिंह और वीरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें