रामपुर।गंज पुलिस ने सूचना के आधार पर एक कार को रोककर उसमे दो क्विंटल मांस के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। गंज पुलिस देर शाम को चेकिग अभियान चला रही थी कि इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग मारुति वैन में पशुओं केे मांस भरकर उसको बेचने के लिए लेकर जा रहे है। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उस कार को रोक लिया।पुलिस को देखकर आरोपी लोग मौका पाकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा करके उनको दबोच कर थाने ले आई।तलाशी लेने पर पुलिस को कार से दो क्विंटल मांस मिला।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी रिजवान और मोहसीन कुरैशी है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया है।