फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रानपुर में पकड़ा अवैध खनन,लेखपाल और चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की छापेमारी में टांडा क्षेत्र के प्रानपुर में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन की पोल खुल गई। गांव में भारी मात्रा में डंप की गई बालू और मिट्टी का भंडार मिला। अवैध खनन की समय पर जानकारी नहीं देेने के आरोप में लेखपाल और चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन भी सख्ती बरतने लगा है। मंगलवार को टांडा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि टांडा क्षेत्र के प्रानपुर गांव में कुछ लोगों ने बड़ी मात्रा में मिट्टी व रेत डाली है। इस सूचना के आधार पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा ने अधिकारियों को साथ लेकर प्रानपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यहां पर बड़ी मात्रा में मिट्टी व रेत मिली। यहां पर अफसरों को 4920 घनमीटर बालू मिली। जिस भूमि पर बालू डंप की गई थी वह संक्रमणीय है। बताया जाता है कि यह बालू एक सप्ताह पहले यहां डाली गई थी। निरीक्षण के दौरान पाया कि इस मामले की कोई सूचना न तो लेखपाल ने दी और न ही पुलिस ने। डीएम ने प्रानपुर के लेखपाल मोहम्मद यासीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में यासीन कानूनगो कार्यालय टांडा से अटैच रहेंगे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सैदनगर चौकी प्रभारी संदीप बालियान को भी निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इस मामले में जिलाधिकारी ने रेत और मिट्टी डंप करने वालों के खिलाफ एसडीएम टांडा को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

-प्रानपुर में अवैध खनन पकड़ा गया है। यहां पर सप्ताह भर से बालू की डंपिंग की जा रही थी,जिसकी सूचना लेखपाल व पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को नहीं दी है जो कि गंभीर मामला है। इस मामले में लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी

-मामले की सूचना मिलने के बाद प्रानपुर में निरीक्षण किया गया था। सैदनगर चौकी प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है।
डा.विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक

पट्टाधारक पर हो चुकी है एफआईआर
रामपुर। स्वार क्षेत्र के पट्टाधारक दिनेश गोयल के खिलाफ भी पिछलल्े दिनों प्रशासन की ओर से रिपोर्ट दज़ कराई गई थी। डीएम ने पिछले दिनों स्वार में दिनेश गोयल के पट्टे पर छापा मारा था। यहां पर अवैध खनन होना पाया गया था,जिस पर डीएम के आदेश पर पट्टाधारक दिनेश गोयल के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज स्वार कोतवाली में दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें