धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में ससुराल में शादी में शामिल होने आए युवक को गांव के तीन लोग बुलाकर उसको जंगल ले गए जहां गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी भारत मजदूूरी करता था। ।गुरुवार को भारत अपनी ससुराल की ओर से गांव में किसी शादी में शरीक होने गया था। इस दौरान गांव ही रहने वाला भारत का रिश्तेदार पप्पू और उसके दो साथी जानकी और मंगली उसको रात के समय जंगल में बुलाकर ले गए थे जहां चारो ने शराब भी पी थी।उसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जहां भारत को तीनों ने मिलकर पीट दिया था।उसके बाद तमंचे से गोली मार दी थी। गोली चलने के बाद गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए थेजहां भारत के शव को देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। उसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए थे। बाद में परिवार के लोग भी आ गए थे।शव को देखकर रोना पीटना शुरु कर दिया था।बाद में पुलिस भी आ गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कारतूस की बेल्ट के अलावा एक तमंचा भी मिला है।पुलिस सभी सामान को थाने ले आई जहां इस मामले में आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।