फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस घर से पचास हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोर एक घर को निशाना बनाकर वहां से पचास हजार का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी रईस अहमद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन कर रहा है।ग्रामीण के बच्चे किसी रिश्तेदारी में गए है।अधिक गर्मी होने के कारण वह शनिवार रात को छत पर सो रहा था। आधी रात के बाद चोर मौका पाकर उसके घर में घुुस गए। उसके बाद चोर उसके घर में रखी अलमारी को निशाना बनाकर उसमे रखे आठ हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात समेट कर ले गए। दिन निकलने पर इस मामले की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। आस पास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।बाद में पुलिस भी आ गई। इस मामले में उसने तहरीर दे दी है। आए दिन क्षेत्र में चोरी और लूूट की वारदाते हो रही है। लेकिन पुलिस इनको रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें