रामपुर। सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर को चोर निशाना बनाकर करीब एक लाख का माल समेट कर ले गए।दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई।इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला सीआरपीएफ के हाउसिंग सोसायटी निवासी जीत सिंह कुछ समय पहले सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।वह नौ मई को अपने परिवार के साथ अल्मोड़ा गए हुए थे। घर में ताले पडे़ थे। इस दौरान किसी समय चोरों ने घर को निशाना बनाकर घर के अंदर घुस गए। उसके बाद वहां पर रखा टीवी के अलावा नकदी और सामान सहित करीब एक लाख माल समेेट कर ले गए। वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी।जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर लेने के बाद मामले की जांच की जा रही है।