फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की जहर देकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर निवासी प्रेम सिंह ने अपनी बहन ममता का विवाह छह माह पहले पटवाई थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी धर्मवीर से किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुराल वाले उससे आए दिन दहेज मांगा करते थे। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट किया करते थे। मंगलवार की तड़के ससुुुराल वालों ने उससे दहेज की मांग की थी। नहीं पूरी होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। जहां उसको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मायके वाले आ गए। जहां बाद में पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतका के भाई प्रेम सिंह की तहरीर के आधार पर पति धर्मवीर, ससुर रामकुंवर, सास सुशीला देवी,जेठ लालता प्रसाद और खुपचंद और जेठानी गीता देवी सिंह सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें