रामपुर। अजीमनगर थाना और सर्विलांस की टीम ने लंबे समय से कई मामलों में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीना के आदेश पर इनामी बदमाशों को पकड़ने लिए अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने के आदेश दिए गए हैं। उसी के तहत अजीमनगर और सर्विलांस की टीम का नेतृत्व कर रहे राजीव चौधरी को सूचना मिली कि पुलिस पर हमला करने से लेकर काफी मामलों में फरार चल रहे नगालिया आकिल के रहने वाला कलुुआ बाहर भागने की कोशिश कर रहा है। उसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसको दबोच लिया। पुलिस उसको थाने ले आई। जहां पुलिस को उसके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला। दोपहर में एएसपी अरुण कुमार सिंह के समक्ष पेश किया। जहां उन्होंने बताया कि 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ लिया है। यह काफी समय से फरार चल रह था। पुलिस पर भी मारपीट करने का आरोपी है। इसके अलावा गैंगस्टर सहित कई मामलों में फरार चल रहा था। पशुओं के कई मामले इस पर दर्ज हैं। बाद में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।