पटवाई (रामपुर)। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के तैयारी जोरों पर है। इसको लेकर विभिन्न प्रकार के बैनर झूमर, लाइटिंग झालर, इस्लामिक झंडे काफी बिक रहे हैं। इस्लामिक त्योहार ईद मिलादुन्नबी नजदीक है। जिसको लेकर इस त्योहार पर लगने वाले सामग्री इस्लामिक झंडे, झालर,लाइटिंग झालर बेनर बाइक स्टीकर आदि जोरशोर के साथ बिक रही है। पटवाई में इस बार पिछली बार से ज्यादा आकर्षित करने वाली सामग्री बाजार में उपलब्ध है। इस्लामिक लोगों ने इस त्योहार पर अपने घरों की साफ - सफाई में भी जुट गए है। मस्जिदों में सजावट की तैयारी रंगाई-पुताई आदि का काम चल रहा है।