फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर क्षेत्र के तहत जगातखाना पुल से शनिवार शाम को नदी में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन रविवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया। सतलुज नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण युवक की तलाश करने में पुलिस और सर्च ऑपरेशन में जुटे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा युवती के बयान दर्ज कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने रामपुर से लेकर सुन्नी तक युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। पुलिस सतलुज नदी के किनारे युवक की छानबीन कर रही है। गौर हो कि शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद रामपुर और ब्रौ पुलिस थाना की पुलिस ने सतलुज नदी के आसपास काफी दूर तक युवक की तलाश की। लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग पाई। सतलुज नदी का तेज बहाव होने के कारण युवक की तलाश करना मुश्किल है। युवक की पहचान विक्रम (25) पुत्र स्व. भूषण लाल निवासी गांव कोयल, तहसील निरमंड के रूप में हुई है। डीएसपी देव कुमार ने कहा कि नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक की तलाश के लिए पुलिस रामपुर से सुन्नी तक सतलुज नदी किनारे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें