फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी खनन के रेट 25 हजार हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। टेंपो चालकों से अवैध वसूली को लेकर भाजपाइयों में हुआ बखेड़ा अभी ठंडा नहीं पड़ा कि अब अवैध खनन को लेकर भाजपाइयों और पुलिस के बीच सेटिंग सामने आ गई। रविवार को थाना कंकरखेड़ा के आगंतुक कक्ष में एक भाजपा नेता और दरोगा के बीच अवैध खनन के रेट को लेकर झड़प हो गई। इस बीच मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो दोनों चुप्पी साध गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने शनिवार रात अवैध खनन के मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को पकड़ा था। हालांकि पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया था। चालक की शिकायत पर एक भाजपा नेता रविवार को थाने पहुंचे और चालक को पकड़ने वाले दरोगा पर बिगड़ गए। आगंतुक कक्ष में दरोगा और भाजपा नेता के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि भाजपा नेता ने कहा कि अवैध खनन का हर माह 10 हजार रुपये थाने को जाता है, फिर चालक क्यों पकड़ा। इस पर दरोगा ने भी नेता से साफ कह दिया कि अब 25 हजार रुपये चाहिए, इससे कम में बात नहीं बनेगी।
फरियादी भी दंग रह गए
उस समय आगंतुक कक्ष में कुछ फरियादी भी बैठे थे। दरोगा और भाजपा नेता के बीच खुलेआम सौदेबाजी होते देख वह भी दंग रह गए। इस बीच किसी ने मीडिया कर्मियों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर लगाए आरोप
मीडिया के पूछने पर दरोगा का कहना है कि भाजपा नेता अवैध खनन करने वाले की सिफारिश लेकर आया था। जिसे समझा दिया गया कि एसडीएम की बिना परमिशन के क्षेत्र में कोई अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा। भाजपा नेता से पैसे की बात नहीं हुई और न ही उससे कहासुनी हुई। वहीं, भाजपा नेता का कहना है कि थाने में वह किसी काम से गया था। न तो किसी की सिफारिश की और न ही दरोगा से कोई कहासुनी हुई।
दरोगा पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में सीओ दौराला वीपी सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। लेकिन गंभीर है। जांच के बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिफारिश करने वाले भाजपा नेता के बारे में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात
- थाने में भाजपा नेता और दरोगा के बीच अवैध खनन के रेट को लेकर झड़प
- ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पकड़ने पर नेता बोला, 10 हजार तो देते हैं फिर क्यों पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें