फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स शो-रूम में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक्स शो-रूम में आग, भारी नुकसान
विज्ञापन

रामपुर। शौकत अली रोड पर सोमवार को रात करीब नौ बजे इलेक्ट्रिानिक्स शो रूम में शार्ट सर्किट से लगी आग से भारी नुकसान हो दिया। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। रास्ता जाम हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में शौकत अली रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने क्विक इंटरप्राइजेज के नाम से इलेकट्रानिक्स शो रूम है और उसके अंडर ग्राउंड में गोदाम है। शार्ट सर्किट से किसी वक्त गोदाम में आग लग गई जोकि ऊपर शो रूम तक पहुंच गई। आग से एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत तमाम लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान में धुआं निकलने के बाद लोग मौके पर पहुंचे, दुकान स्वामी को बुला लिया। शो रूम के ताले तोड़े गए तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। चारों तरफ के दरवाजे तोड़े गए। इससे अफरा तफरी मच गई। रास्ते में जाम लग गया। आसपास के दुकानदार भी जुट गए। आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो जाता। आग लगने के बाद नईम के परिवार की महिलाएं भी पहुंच गईं और रोने लगीं, महिलाओं ने दुआ भी की। दुकानदार का कहना है कि लाखों का नुकसान हो गया है। आग बुझने के बाद ही क्षति का आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें