फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने में दूसरे पक्ष से चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शाहबाद गेट-नैनीताल बाईपास पर साइड देने को लेकर रविवार रात को दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। इस मामले में एकपक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज हो गई थी। बाद में दूसरे पक्ष की ओर से भी आई तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही है। गंज थाना क्षेत्र के बग्गी निवासी बंटी का आरोप है कि वह ताबिश के साथ कार किसी काम से नोवा अस्पताल की ओर जा रहे थे।इस दौरान सामने से आ रहे मोहिसन से बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद मोहिसन ने अपनी साथियों को बुलाकर पथराव औँर फायरिंग कर दी थी। जिसमे गोली लगने से बंटी घायल हो गया था।इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने गफूर मलिक, आसिम मलिक, मोहिसन ओर मुदस्सीर के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है,जब कि दूसरे पक्ष के ओर से एक दिन पहले ही तीन नामजद और 12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें