मसवासी। अवैध खनन में पकडे गए पंद्रह ट्रक संचालकों के खिलाफ अवैध खनन के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिससे खनन धंधबाजों में हड़कंप मच गया है।
गुरुवार की रात स्वार एसडीएम ललता प्रसाद शाक्य एआरटीओ सुहैल अहमद स्वार कोतवाल सतीश कुमार मसवासी चौकी इंचार्ज इन्देश कुमार ने पट्टी कलां क्षेत्र से अवैध खनन भरकर ला रहे पंद्रह ट्रकों को पकड़कर सीज किया था और दो धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया था। मामले की रिपोर्ट राजस्व निरीक्षक पुखराज सिंह ओर से घोसीपुरा निवासी खेत स्वामी अब्दुल कदीर रईस अहमद वशीर अहमद के खिलाफ बिना स्वीकृति के खेत से रेत उठाने का मामला दर्ज कराया है। इसी क्रम में ट्रक संचालकों के खिलाफ भी स्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने से खनन धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि पट्टी कलां के घोसीपुरा कोसी नदी क्षेत्र में तमाम खनन धंधेबाज अपने और दूसरे के खेतो से जबरन रेत का उठान करा रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी बिना स्वीकृति के रेत के उठान के मामले को लेकर अंकुश लगाने को गंभीर नहीं है। महज मुकदमा दर्ज कराकर औपचारिकता निभा रहे हैं। खेतो से अवैध खनन के उठान के चलते पालेज की फसल नष्ट होने के कगार पर है।