शाहबाद। नगर के मुहल्ला कस्सावान में शनिवार दोपहर कुछ लोग दो गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे थे। किसी ने फोन कर कोतवाली पुलिस को गोवंशीय पशुओं का वध किए जाने की जानकारी दी। फोन पर गोवंशीय पशुओं का वध किए जाने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस तत्काल मुहल्ला कस्सावान में बताए गए स्थान पर जा पहुंची और उसने उस मैदान को चारों तरफ से घेर लिया। लेकिन पुलिस को देखते ही पशुओं का वध कर रहे लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने मुहल्ला कस्सावान के ही शरीफ और हसीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके साथी बाबू, नन्हे, बारिश, छंगा, इंतजार भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके पर कटे पड़े एक गोवंशीय पशु के मांस को बरामद करते हुए पास में ही पेड़ से बंधे एक जीवित पशु को भी बरामद किया। साथ ही पुलिस ने पशुओं का वध करने के मौके पर मिले औजारों को भी बरामद किया। बाद में पुलिस ने उपरोक्त सात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मौके से फरार हुए पांच लोगों की तलाश में दबिश भी दी। लेकिन वे हाथ नहीं आ सके।