फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देने में सपाइयों पर हो सकता है मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिला प्रशासन के खिलाफ शनिवार की रात पानदरीबा में धरना देने के मामले में सपाइयों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज हो सकता है। इस मामले में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मदरसा आलिया के बारे में मिली शिकायत के आधार पर प्रशासन की एक टीम शनिवार को जांच करनेे गई थी। प्रशासनिक टीम के पहुंचने के बाद सपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि प्रशासन की मंशा रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) की बिल्डिंग गिराने की है। इसके विरोध में सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पानदरीबा में धरना दिया था और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। सपा कार्यकर्ताओं ने उर्दू गेट गिराए जाने का भी विरोध किया था। सपा कार्यकर्ता लगभग डेढ़ घंटे तक घरने पर बैठे रहे। इसके बाद सीओ सिटी और अन्य अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया था। इस मामले में जिलाधिकारी ने एसपी से पूरे मामले में कानूनी पहलुओं को ध्यान रखते हुए कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें