दढ़ियाल। भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को शांतिभंग में चालान कर दिया है। क्षेत्र के ग्राम जमालगंज निवासी फिरासत अली और सूरजपुर निवासी अनवार में पिछले कुछ वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देने चौकी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों लोगों को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।