फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी,मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का आरोप है कि उसका पास के ही रहने वाले राजू और उसके परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते आरोपी लोग कुछ दिन पहले मौका पाकर उसके घर में घुस गए जहां उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए जहां उसको सारा मामला बताया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी।इस आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें