फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पति सहित 9 लोगों पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही फर्जी तलाकनामा बनाने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी सलमा का निकाह पास के ही रहने वाले कामरान से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में सुसराल वाले उससे और दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी नही होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। एक दिन ससुराल वालों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद वह मायके आ गई जहां उसने सारा मामला बताया। बाद परिवार के लोग उसको थाने ले गए जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया। बाद में इस मामले में उसने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी।इस आधार पर पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही विवाहिता ने फर्जी तलाकनामा तैयार करा लेने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें