रामपुर। शादी समारोह में कुछ लोग शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा करने लगे। सूचना पर डॉयल 100 टीम मौके पर पहुंच गई। उसके बाद झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस के साथ भी गाली गलौज कर दी। इसके बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डायल 100 के कंट्रोल रुम लखनऊ से सूचना मिली कि गांधी समाधि के पास एक बैंक्वेट हॉल में चल रहे शादी समारोह में कुछ लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहे हैं। इस सूचना पर पीआरवी बैंक्वेट हॉल पहुंचे तो वहां पर विवाह समारोह में कुछ लोग शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। पीआरवी कर्मचारियों द्वारा उनको समझाने का प्रयास किया,तो चरण सिंह और उनके साथी उनके साथ उलझ गए। इसके बाद पुलिस से गाली गलौज कर दी। इस दौरान वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मौके से चरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस उसको थाने ले आई। बाद में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसको जेल भेज दिया।