फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दीनपुर के दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि सपा नेता ने उनका उत्पीड़न किया था। कई दफा झूठे मामले में जेल भिजवाया। इस वजह से उनके एक भाई की नौकरी पर बन आई थी।
विज्ञापन

शहजादनर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव में मंगलवार की रात में सपा नेता पर्वत सिंह व होमगार्ड उमराव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों सुरेंद्र और उसके भाई सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि सपा नेता से उनके परिवार के बीच सियासी रंजिश चल रही थी। दो साल पहले आरोपियों के रिश्तेदार व बजरंग दल के कार्यकर्ता अनुज की हत्या हो गई थी। इस मामले में पर्वत सिंह समेत पांच को नामजद किया गया था, लेकिन पुलिस ने उस वक्त हथियार छुपाने के जुर्म में सुरेश व सुरेंद्र को ही जेल भेज दिया था। हालांकि बाद में इस पूरे केस में नया मोड़ आ गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी और घटना को आत्महत्या बता दिया था। इस घटना के कुछ दिन बाद जानलेवा हमले के मामले में भी आरोपियों के परिवार के सदस्यों को जेल भिजवा दिया गया। पूछताछ में सुरेंद्र व सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई एबरन सिंह को जेल भिजवाया गया साथ ही उसे शिक्षक के पद से सस्पेंड कराया गया। एसपी ने बताया कि आरोपियों पर गुंडा एक्ट भी लगाया गया, जिसके बाद परिवार के कुछ सदस्यों ने गांव छोड़ दिया था। आरोपियों का कहना था कि सपा नेता पुलिस पर अपना प्रभाव बनाकर उनका उत्पीड़न करता रहा। इससे वे लोग तंग आ चुके थे, जिसकी वजह से इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें