फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार पर झोंका फायर
विज्ञापन

सैफनी (रामपुर)।
कस्बे के भूड़ा गेट स्थित एक मिठाई विक्रेता का रुपये को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान हवाई फायरिंग कर दी गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। चौकी क्षेत्र के भूड़ा गेट निवासी रवि शाहबाद बिलारी मार्ग पर मिठाई की दुकान है। आरोप है कि आठ दिन पूर्व उसकी दुकान पर पास के ही गांव बिचपुरी के एक व्यक्ति मिठाई का आर्ड़र बुक किया था। उसी दौरान व्याक्ति ने मिठाई के आर्डर के लिए दुकानस्वामी को दो सौ रूपये एडवांस में भी दे दिए थे। रविवार शाम गांव से बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और दुकानस्वामी से रुपये वापस मांगने लगे। दुकान स्वामी द्वारा युवकों को रूपये वापस न देने पर बाइक सवार दोनों युवक दुकानस्वामी से गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि इस दौरान कहासुनी के चलते एक युवक ने दुकान से बाहर निकलकर हवाई फायर कर दिया और फरार हो गए। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई, मौके पर अन्य दुकानदारों की भीड़ लगई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें