फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर डृबने

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर फिसलने से दसवीं के छात्र की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बहाला के समीप पैर फिसलने से दसवीं कक्षा के छात्र की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निमोठ निवासी कक्षा दसवीं के छात्र संजीव अपने मामा के घर कोटिया गांव में आया हुआ था। रविवार सुबह अन्य दोस्तों के साथ नहर पर घूमने गया था। इसी दौरान हाथ धोने के लिए वह नहर के किनारे गया तो अचानक उसका पैर फिसल गया और नहर में जा गिरा। देखते-देखते ही वह डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास खेतों में काम करने वाले लोगों ने मौके पर पहुंचकर संजीव को नहर से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना नाहड़ चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 174 की कार्रवाई करते हुए छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें