चौपाल। डीएसपी संतोष शर्मा ने अवैध रूप से तंबाकू, गुटखा बेचने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसा। चौपाल पुलिस की टीम ने बाजार में चार व्यापारियों से 420 पैकेट गुटखा खैनी, तंबाकू के पकडे़। कारोबारियों के चालान काटे गए। डीएसपी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि तंबाकू, गुटखे आदि पर प्रतिबंध है। प्रतिबंधित उत्पादों का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि दुकानों में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद न रखें। लोगों से भी अपील की है कि तंबाकू का कारोबार करने वाले दुकानदारों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।