फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप गिरी; युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर के तहत बिथल से कूहल जा रही एक बोलेरो कैंपर गांधार नाले के पास दुर्घटनाग्रस्त होे गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो कैंपर एचपी 06ए-6278 बिथल से कूहल गांव की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में गांधार नाले के पास चालक के नियंत्रण खोने से गाड़ी सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस को हादसे की सूचना सुबह सात बजे मिली। इसके बाद पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शव और घायल को घटना स्थल से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए रामपुर खनेरी अस्पताल लाया गया। हादसे में चालक विनोद कुमार खोश (25) पुत्र धर्म प्रकाश निवासी गांव मझाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन मालिक अर्जुन सिंह (24) पुत्र चमन लाल निवासी गांव कूहल गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, पुलिस थाना प्रभारी रामपुर संजीव कुमार ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें