फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर-कांट्रेक्टर के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र में कोसी नदी पर एनएच 74 पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य की आड़ में कार्यदायी संस्था अवैध रूप से खनन कर रेत डंप करने लगी। सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक टीम ने छापामार कार्रवाई की तो बड़ी मात्रा में डंप रेत पाया। जिस पर कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट मैनेजर व कांट्रेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से जब्त करीब सौ ट्रक रेत को मसवासी चौकी की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि एसडीएम राजेश कुमार को सूचना मिली कि घोसीपुरा पट्टी कला, अजीतपुर में कोसी नदी पर हो रहे एनएच 74 पुल निर्माण में कोसी नदी से चोरी से अवैध खनन कर निर्माण कराया जा रहा है। जिससे कोसी नदी की धार प्रभावित हो रही है। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार अशोक कुमार, राजस्व टीम एवं भारी पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान वहां काम कर रहे लोग टीम को देख कर फरार हो गए। टीम ने मौके पर लगभग 100 ट्रक कोसी नदी से अवैध खनन किया हुआ रेत का भंडारण पाया। जिसे मसवासी पुलिस की सपुर्दगी में दे दिया गया। कार्रवाई की भनक जैसे ही अन्य खनन धंधेबाजों को लगी वह भी अपने वाहन लेकर खिसक लिए। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर हलका लेखपाल सोमपाल सिंह ने एनएच 74 राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था पीएनसी इंफ्रानटेक लिमिटेड के कांट्रेक्टर धनीराम व प्रोजेक्ट मैनेजर रणधीर सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर धारा 369/411 व खनन अधिनियम की धारा 4/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि एनएच 74 पर कोसी नदी से कंपनी द्वारा चोरी कर रेत का भंडारण किया जा रहा था। मौके से लगभग 100 ट्रक रेत बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अशोक कुमार,चौकी इंचार्ज ,संग्रह अमीन जहीन आलम खां, मोहम्मद रियाज,सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें