फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया। तीन युवकों ने तमंचे के बल पर एक किशोरी को घर से उठाकर खंडहर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, बल्कि पुलिस घटना के प्रति अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के एक निवासी के यहां उसकी नवासी बचपन से ही रहती है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात करीब 12 बजे किशोरी कमरे में सो रही थी। उसके नाना, नानी, मामा-मामी मकान में दूसरे कमरे और बरामदे में सो रहे थे।
आरोप है कि गांव निवासी तीन युवक उसके मकान में घुस गए और तमंचे के बल पर किशोरी को उठा लिया तथा शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि तीनों आरोपी युवक किशोरी को उसके घर के पास ही एक खंडहर में ले गए और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान हुए शोर शराबे को सुनकर आसपास के घरों में जाग हो गई और लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तीनों आरोपियों को दबोच भी लिया, मगर इससे पहले कि ग्रामीण घटना को समझ पाते कि तीनों आरोपी उनके चुंगल से छूटकर रात के अंधेरे में भाग गए।
बाद में किशोरी ने परिजनों व ग्राम प्रधान आदि ग्रामीणों को रोते हुए घटना बताई। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना पर रात में खजुरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुबह थाने आने को कहकर चली गई। बृहस्पतिवार की सुबह बुजुर्ग अपनी नवासी को लेकर थाने पहुंच गया।
आरोप है कि पुलिस ने पूरे दिन उन्हें थाने में बैठाए रखा और तहरीर लेने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है और न ही कोई तहरीर आई है। तहरीर आने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें