फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात घर में मारपीट मामले में चार नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शनिवार की शाम को बारात घर के बाहर खड़े वाहन को हटाने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना में कई अज्ञात भी रिपोर्ट में शामिल हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने देर रात दबिश दी। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सका।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शान मैरिज हाल में टांडा थाना क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा निवासी रुबी और खेमपुर निवासी इदरीश के निकाह की रस्म संपन्न हुई थी। विदाई के समय युवती पक्ष के लोग डीसीएम में सामान भर रहे थे। इस दौरान मोहल्ले में ही रहने वाला एक युवक कार लेकर आ गया। इसके बाद कार को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। कुछ देर में ही मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में बारात पक्ष के दस लोग चोटिल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चांद खान, फैसल हसन, सुनब्बर अली और अलीम को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

--------------------
मैरिज हाल में हुई मारपीट में मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के घर पर दबिश दी थी। लेकिन कोई हाथ नही आ सका है।
शिव हरि मीना- एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें