पटवाई। क्षेत्र के गांव में चंदे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ जाने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिला सहित सात लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी कादर में बुधवार को चंदे के पैसों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पटवाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। गुरुवार को दोनों पक्षों के लोगों ने पहुंचकर पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में इसी गांव निवासी एक पक्ष मशकूर ने दूसरे पक्ष के मोहम्मद सय्यद, फरीद, नूर मोहम्मद, भूरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष के जमील अहमद ने पहले पक्ष के करामत, मशकूर, साबिर मियां और नूर मोहम्मद के खिलाफ पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट में इमरान, महबूब, उस्मान, तस्वीरन, तबस्सुम, मोहम्मद रफी और मशकूर घायल हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है।