रामपुर। भारतीय खाद्य निगम की ओर से आयोजित हो रही राज्य स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले हुए। जिसमें मुरादाबाद मंडल व शाहजहांपुर मंडल की टीम ने जीत दर्ज की।
शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मुकाबला लखनऊ मंडल व शाहजहांपुर मंडल के बीच हुआ। जिसमें लखनऊ मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में महज 82 रन बनाए। शाहजहांपुर मंडल की टीम ने 17 ओवर में 83 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। दूसरा मैच मुरादाबाद और मंडल सीतापुर के बीच हुआ। जिसमें मंडल सीतापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुरादाबाद मंडल की टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। संवाद