फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस की गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोतस्कर भूरा उर्फ लंगड़ा घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फैजुल्लानगर से जुठिया जाने वाले मार्ग पर मंगलवार रात चेकिंग शुरू की। पुलिस को देख बाइक सवार गोतस्कर चमरौआ निवासी भूरा उर्फ लंगड़ा भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर भूरा की बाइक फिसल गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचते हुई जवाबी कार्रवाई की तो भूरा के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

घायल गोतस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से बाइक, एक तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद हुआ। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि गोतस्करी के मामले में भूरा काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गोकशी के छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें