फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार पैर में लगी गोली, तीन भागे

Wed, 05 Mar 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)।
विज्ञापन

पुराना ललवारा क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चार संदिग्ध को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे। इस बीच हुई मुठभेड़ में गो तस्कर मुरादाबाद निवासी भूरा को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पैर में गोली लगी है। जबकि उसके तीन साथी भाग गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पुराना ललवारा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को चार गो तस्करों के आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उनमें शामिल मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सिरसखेड़ा निवासी भूरा ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली भूरा बायी पैर में जा लगी। पुलिस ने घायल भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीन तस्कर जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से बाइक, कार, तमंचा और पशु को वध करने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें