फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, पकड़ा

Mon, 24 Nov 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। ढोलसर के जंगल में रविवार को पुलिस की गोकशी के दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

21 नवंबर को क्षेत्र के मतवाली के पास अज्ञात लोगों ने गौवंशीय पशु का वध कर उसके अवशेष राम गंगा नदी किनारे फेंके थे। पुलिस ने हिंदू संगठनों को दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार को पुलिस चंडका से मतवाली की ओर गश्त कर रही थी।
मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति ढोलसर जंगल में गोवंश पकड़ने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी बाइक रोकने की कोशिश की। तब आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में मतवाली निवासी अशरफ के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी शाहबाद के कस्सावान मुहल्ले का जमीर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल अशरफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तलाशी में उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 15 बोर, कारतूस, पशु काटने के उपकरण, दो रस्सियों के टुकड़े, दो प्लास्टिक कट्टे, काली पॉलिथीन, कुल्हाड़ी, दो छुरी और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुई।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा : गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह और उसका फरार साथी दिन में गौवंशीय पशुओं की रेकी करते हैं और रात में जंगल में ले जाकर उनकी हत्या कर मांस बोरियों में भरकर बेचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें