फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: अब्दुल्ला आजम का प्रार्थना पत्र खारिज, एक अगस्त को अंतिम बहस; दो-दो जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा है मामला

Fri, 28 Jul 2023 07:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम का प्रार्थना पत्र कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी और उसी दिन अंतिम बहस होगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से शुक्रवार को झटका लगा है। कोर्ट ने उनके प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए अंतिम बहस के लिए एक अगस्त की तारीख नियत की है। 

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में थाना गंज क्षेत्र में अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। पुलिस ने विवेचना करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। इस मामले में तीनों लोग जमानत पर चल रहे हैं। 

अभियोजन और बचाव पक्ष की गवाही पूरी हो चुकी है। मुकदमा अंतिम बहस में चल रहा है। बता दें कि अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने 27 जुलाई को कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें कहा गया है कि उनका मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। साथ ही कुछ दस्तावेजों की नकलें उन्हे नहीं दी गई हैं। जिस पर अभियोजन की ओर से आपत्ति दर्ज करायी गयी थी। 
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई। कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए उनका प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। साथ ही अपने आदेश में कहा है कि बचाव पक्ष लगातार मामले को लंबा खींच रहा है। अनावश्यक रूप से स्थगन दे रहा है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम, आजम खां और तंजीन फात्मा का हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें