फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी में किस स्थान पर चलाना चाहते हैं सर्च अभियान

सार

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में सर्च वारंट के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) हेम सिंह से रिपोर्ट मांगी है कि वो स्थान चिह्नित कर बताएं और अपनी आख्या सोमवार को पेश करें। एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में डीएम को आदेश दिया कि वो तीन एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेटों के नाम की सूची भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में सर्च वारंट के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) हेम सिंह से रिपोर्ट मांगी है कि वो स्थान चिह्नित कर बताएं और अपनी आख्या सोमवार को पेश करें। इस मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी में रोड क्लीनर मशीन, किताबें, अलमारी और फर्नीचर बरामद करने के बाद पुलिस ने कोर्ट से सर्च करने के लिए वारंट की अनुमति मांगी है। जिस पर बृहस्पतिवार को अभियोजन अधिकारी की बहस पूरी हो गई थी। एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में डीएम को आदेश दिया कि वो तीन एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेटों के नाम की सूची भेजें। डीएम की ओर से तीन एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेटों की सूची कोर्ट को सौंप दी गई थी । इसके बाद कोर्ट ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) से जौहर यूनिवर्सिटी में सर्च अभियान चलाने के लिए स्थानों को चिह्नित अपनी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें