फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दंपती को लाठी-डंडों से पीटा, चार पर प्राथमिकी

Mon, 09 Nov 2026 11:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। गांव लौट रहे दंपती के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचा लहराकर दंपती को धमकाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जगतपुर भूड़ निवासी स्वाति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने पति विकास के साथ मोटरसाइकिल से रासडंडिया से अपने गांव लौट रही थीं। गांव जगतपुर भूड़ के बाहर मोड़ पर गांव के ही शिवम, नितिन, सुरेंद्र और धर्मेंद्र ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चारों बिना किसी बात के उनके और उनके पति के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस दौरान शिवम के हाथ में तमंचा भी था, जिसे वह लहराते हुए भागा। मारपीट में विकास को चोटें आईं। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें