फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सभासद पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर पंचायत मसवासी के वार्ड नंबर 10 (चाऊपुरा) में एक आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि वार्ड सभासद मोहम्मद उवैस ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि यह घटना 30 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे की है। उसका कहना है कि जब वह सफाई करने पहुंची, तब सभासद ने उसे अपने घर की सफाई करने को कहा। मना करने पर उन्होंने उसका हाथ पकड़कर खींचा और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर थप्पड़ भी मारा। पास में ही पिता सफाई कर रहे थे। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
इस संबंध में पीड़िता ने एसपी से भी शिकायत की थी। सोमवार को पुलिस ने सभासद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाल प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें