फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित तीन बुजुर्ग व एक युवक की मौत, 421 नए संक्रमितों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 4 लोगाें की मौत हो गई। मृतकों में तीन बुजुर्ग व एक युवक शामिल हैं। इनमें दो महिला बुजुर्ग हैं। तीन संक्रमितों की मौत जिला अस्पताल में और एक युवक की मौत मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में हुई है। वहीं शुक्रवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 421 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। शुक्रवार को 289 लोगों ने आइसोलेशन पूर्ण किया है। इसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 1746 हो गई है।
विज्ञापन

टांडा क्षेत्र निवासी एक 30 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती बिलासपुर के एक 68 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक 60 वर्षीय संक्रमित महिला और शाहबाद की एक 60 वर्षीय संक्रमित महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 421 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिसमें आरटी-पीसीआर जांच में 358, एंटीजन जांच में 45, निजी लैब जांच में 11 और ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में 07 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कचहरी कर्मी व पुलिस के एक सीओ रैंक अधिकारी के साथ ही सीएचसी शाहबाद, सीएचसी बिलासपुर, चमरौआ स्वास्थ्य केंद्र, कचहरी से संबंधित व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही मिलक की रेलवे कॉलोनी और एक बैंक कर्मियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में शुक्रवार को 289 लोगों ने आइसोलेशन पूर्ण किया है, जिसके बाद सक्रिय मामले 1746 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंचा
पिछले साल से अब तक जिले में कुल 10222 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। पिछले साल 8 अप्रैल को टांडा क्षेत्र में एक साथ पांच कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जो जिले में कोरोना संक्रमण के पहले मामले थे। इसके बाद से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट तक जिले में 10222 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है।
एक दिन में सर्वाधिक संक्रमितों का आंकड़ा 421 हुआ
-शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में 421 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है जो कि एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले शनिवार एक मई को 420 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।
शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहां कितने संक्रमित :
-रामपुर अर्बन में 165, मिलक में 63, शाहबाद में 54, टांडा में 22, बिलासपुर में 40, चमरौआ में 20, सैदनगर में 16, अन्य श्रेणी में, 13 स्वार में 28 संक्रमित।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें