फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कल से शुरू हो सकती है कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले आने के बाद जिले के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। अस्पताल में आने वाले रोगी और उनके तीमारदारों को मास्क लगाकर आने के लिए कहा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग एक-दो दिन में कोरोना जांच की शुरुआत कर सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का कोई रोगी नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं, उनका पालन कराया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में पहुंच रहे रोगी और अन्य लोगों को मास्क लगाने को कहा जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. केके चहल ने बताया कि फिलहाल कोरोना की जांच नहीं की जा रही है। एक-दो दिन में व्यवस्थाएं पूरी होने पर कोरोना की जांच शुरू कर दी जाएगी। जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि पर जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें