फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शिक्षक की कथित धार्मिक टिप्पणी पर विवाद, अभिभावकों ने किया हंगामा

Thu, 29 Oct 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र के अनवा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में धार्मिक कहानी सुनाने के दौरान शिक्षक की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विद्यार्थियों ने घर पहुंचकर अभिभावकों से इसकी शिकायत की तो मामला गरमा गया।
विज्ञापन

नाराज अभिभावक विद्यालय पहुंचे, जहां उनकी शिक्षक से जमकर नोकझोंक हुई। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया। इस दौरान हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक ने विद्यार्थियों के सामने एक खास समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की। उन्होंने शिक्षक पर धार्मिक भेदभाव करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रकरण की शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर बीईओ अनवा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।
इस मामले में बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि शिक्षक से जवाब तलब किया गया था। उनका जवाब भी मिल गया है, जिसमें उन्होंने अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें