फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राशन की दुकानें कम होने से परेशान हो रहे हैं उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। जनसंख्या वृद्धि के अनुपात में कस्बे में राशन की दुकानों की संख्या ना बढ़ने से भारी भीड़ और लंबी कतारें लग रही हैं। साथ ही डीलरों द्वारा अनियमितता की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


केमरी जो कि करीब 50 हजार आबादी वाला कस्बा है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती आबादी के बीच कस्बे में राशन की दुकानों की संख्या सिर्फ पांच होने से उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या बुजुर्ग और महिलाओं को हो रही है, जो घंटों कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। करीब 15 साल पूर्व कस्बे में छह दुकानें थीं मगर किसी कारणवश एक दुकान बंद हो गई। जिसकी वजह से उन कार्ड धारकों का बोझ भी बची पांच दुकानों पर है। साथ ही कुछ राशन डीलरों की अनियमितता से परेशान लोग संबंधित अधिकारियों से शिकायत तो करते नजर आते हैं, मगर समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल पाता है।
पूर्व में नगर पंचायत के सभासदों ने डीएम को ज्ञापन देकर कस्बे में राशन की दुकानों की संख्या भी बढ़ाने की मांग की थी। मगर अभी तक उनकी भी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

-



कस्बे की बढ़ती आबादी को देखते हुए प्रशासन को केमरी में तीन दुकानें और खोलनी चाहिए। जिससे महिलाओं और बुजर्गों को लंबी कतारों में न खड़ा होना पड़े। पूर्व में हमने जिलाधिकारी से मांग की थी कि कस्बे में दुकानों की संख्या बढ़ाई जाए। मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।- शकील अहमद अंसारी ( सभासद)
-
कस्बे में 15 वार्ड हैं और राशन की दुकान सिर्फ पांच हैं। विभाग को हर दो वार्ड पर एक दुकान आवंटित करनी चाहिए। जिससे लोगों को आसानी से राशन मिल सकेगा। फैजान सैफी ( सभासद )


हम जब भी राशन लेने जाते हैं दुकानों पर लंबी लाइन लगी रहती है। कई बार तो वापस तक आना पड़ जाता है। अगले दिन फिर लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है। प्रशासन को केमरी में और दुकानें बढ़ानी चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कत न हो।- शकील अहमद


राशन लेने के लिए दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है जो अपने घर का काम छोड़कर राशन लेने जाती हैं, मगर वहां लगी लंबी कतार की वजह से घंटों इंतजार करना पड़ता है। विभाग को हर मोहल्ले में एक राशन की दुकान खोलनी चाहिए।- याकूब सैफी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें