भोट (रामपुर)। कांग्रेसियों ने चमरौवा ब्लाॅक के भोट गांव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने कई गांवों में घूमकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस ही न्याय दिला सकती है।
कांग्रेस की ओर से ब्लाॅकवार भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को चमरौवा के भोट गांव से यात्रा निकाली गई। यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूमी। इस मौके पर पूर्व विधायक अफरोज अली खान ने कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय की शक्ति लिए ''भारत जोड़ो न्याय यात्रा'' देश के कोने कोने में आगे बढ़ रही है यह किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलित-आदिवासियों और युवाओं के अधिकारों की यात्रा है यह हर उस भारतीय की यात्रा है, जिसने अन्याय को मिटाने की प्रतिज्ञा ली है। देश का वह वर्ग जो न्याय से वंचित है। जिलाध्यक्ष धमेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा जन-जन को न्याय दिलाने के लिए निकली महायात्रा का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। देश के युवा, किसान, महिलाएं, बच्चे और हर तबके के लोग बढ़-चढ़ कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का मकसद लिए चल रही ये यात्रा जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही सफल होगी।
इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नोमान खान, ब्लॉक अध्यक्ष अकरम अली, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार, ताहिर अंजुम, फरयाद अहमद, अली रजा, नाजिम अली सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।