फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटखेड़ा में की कांग्रेसियों ने बैठक

विज्ञापन
स्वार ब्लॉक के ग्राम पंचायत माटखेड़ा मे कांग्रेस की न्याय पंचायत की बैठक में बोलते मुतीउर्रहमान - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वार ब्लॉक के माटखेड़ा गांव में बैठक की। जिसमें कार्यकर्ताओं से बूथ स्थर पर संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों का सम्मान किया है। आज किसानों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। किसानों के उत्पीड़न की जिम्मेदार सिर्फ भाजपा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान सड़कों पर है। इस दौरान संगठन सृजन अभियान के प्रभारी चौधरी शमीम अय्यूब ने कहा कि कांग्रेस को देश के संविधान में विश्वास है। देश के संविधान ने सबको बराबर का हक दिया है। अन्याय के खिलाफ लड़ना देशहित है। किसान इस देश का अन्नदाता है और वह अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। हमें किसानों का साथ देना होगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, अकरम सुल्तान, महेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, शकील अहमद, मेहंदी हसन, बाबूराम, संजीव कुमार, युगराज सिंह, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें