रामपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे की जीत पर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया है। खरगे की जीत पर रामपुर में कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी।कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरशद अली खां गुड्ड़ू ने बुधवार को खरगे की जीत पर काजी गली में मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि खरगे एक अनुभवी नेता हैं, उनके नेतृत्व में पार्टी सफलता के नये कीर्तिमान बनाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग खरगे का विरोध कर रहे हैं उनकी सोच दलित विरोधी है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगी। हमारी पार्टी पूरे देश में एकजुट है और रहेगी। इस मौके पर सीमा अरशद, निक्कू पंडित,वारिस मियां ,शरिब अली खां ,आमिर कुरैशी,हारून खान,तारिक खां मुअज्जम खा,अर्सलान खां, मोहम्मद तालिब,यमन खां सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन त्रिवेदी ने भी खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आमजनों में मिठाई बांटी। कहा किए खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पहले से अधिक सशक्त होगी, क्योंकि वो जमीनी नेता हैं और कार्यकर्ताओं से उनका सीधा जुड़ाव है। इस अवसर पर अशोक लोधी,बृजपाल सिंह,जीशान पाशा बंटी, कलीम अहमद,शप्पू अंसारी,प्रमोद कुमार समेत अनेको लोग शामिल रहे। ब्यूरो