फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में सीडीओ से धान खरीद में लापरवाही की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान, धान खरीद में हो रही लापरवाही और सिंचाई के लिए नहरों की सफाई न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धान खरीद में आपराधिक छवि के लोगों को केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में किसानों को एमएसपी का लाभ मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। सभागार में सीडीओ नंद किशोर कलाल ने किसानों की समस्याएं सुनकर निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद और भाजपा नेता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पटवाई थाना क्षेत्र में एक अपराधी किस्म के व्यक्ति को अधिकारियों ने मिलकर शाहबाद और सदर क्षेत्र के नौ धान क्रय केंद्र संचालित करने की जिम्मेदारी दी है। अन्य स्थानों पर भी उसी के इशारे पर बिचौलियों को केंद्र संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये गलत है। दोनों किसान नेता ने सुबूत के तौर पर एक ऑडियो का भी हवाला दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीडीओ ने इस मामले में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। कुछ किसानों ने कहा कि चीनी मिल का पेराई सत्र चालू होने को है लेकिन अभी तक उनका पिछला बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। यह सुनकर सीडीओ ने संबंधित चीनी मिल प्रबंधन को भुगतान करने के आदेश दिए भाकियू के मंडल सचिव वीरेंद्र सिंह यादव और संगठन मंत्री होरी लाल का कहना था कि सिंचाई के लिए नहरों की सफाई के नाम पर हर सीजन में खानापूर्ति कर दी जाती है। सिंचाई विभाग ने कई नहरों को अपने रिकॉर्ड में खत्म कर दिया है। इसलिए क्षेत्र के किसान नहरों से सिंचाई नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें